बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड में नौकरी का मौका, आगामी मार्च तक रिक्त होने वाले पदों पर भर्ती होंगे प्राथमिक शिक्षक

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए वर्ष 2027 तक की संभावित रिक्तियों की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद ही इन पदों की गणना करते हुए प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाला जाएगा।

 

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र जुगरान के साथ हुई मुलाकात में यह बात कही। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगरान ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति जारी करने का अनुरोध किया।

 

विभागीय मंत्री को यह बताया गया कि भर्ती का प्रस्ताव तीन माह पूर्व शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी करने की दिशा में खास प्रगति नहीं हुई है। इस पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव में रिक्त पदों की संख्या कम थी।

 

ऐसे में शिक्षा निदेशालय को मार्च, 2027 तक संभावित रिक्तियों की जानकारी शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकाधिक पदों को शामिल कर भर्ती विज्ञप्ति जारी की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें