
मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया।
इसे देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिलों के अनुसार अलर्ट की स्थिति नीचे दी गई है।
देहरादून, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल। इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल।
रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़।
मौसम विभाग ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा करने से बचें, नदी-नालों के किनारों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।










