बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से की मुलाकात, जानिए क्या चर्चा

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। नई दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के कई मायने मतलब हैं।

 

 

इस बैठक में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, महिला कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने की योजनाएं, महिला शक्ति की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

 

प्रियंका गांधी ने विशेष रूप से आगामी चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। मुलाकात के उपरांत, ज्योति रौतेला ने बताया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों और संगठन के विस्तार पर निरंतर नजर बनाए हुए है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी पूरी एकजुटता के साथ तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें