बिग ब्रेकिंग:- इन IPS अधिकारियो का हुआ प्रमोशन, सीएम धामी और DGP ने पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज उत्तराखण्ड पुलिस के पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाए गए।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत जनमेजय खंडूरी, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, और योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत धीरेन्द्र गुंज्याल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत यशवंत सिंह को पदोन्नति के बैज पहनाए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें