बिग ब्रेकिंग:- इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी, उत्तराखंड के 10 नागरिक लौटे

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है। वहीं, इजरायल उत्तरी गाजा में रहने वाले फलस्तीनियों को दक्षिण गाजा में जाने के लिए चेतावनी जारी किया है, जिसके बाद बड़े पैमाने पर फलस्तीनियों का पलायन शुरू हो गया है। इस युद्ध में कई भारतीय फंसे हुए हैं और इन्हें वहां से सही सलामत निकालने के लिए ऑपरेशन अजेय चलाया जा रहा है।

 

 

ऑपरेशन अजेय के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों को सही सलामत स्वदेश वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से लोगों को वापस लाया जा रहा है। उत्तराखंड के फंसे लोग भी स्वदेश लौट आए हैं। ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत आज सुबह इजराइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के 10 नागरिक भी शामिल थे।

 

 

इन नागरिकों को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया और गंतव्य तक भेजने के लिए व्यवस्था की गई।
इजराइल से सही सलामत भारत लौट कर सभी ने सरकार का शुक्रिया अदा किया।

 

 

इजरायल से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए चल रहे ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत शनिवार को अन्य नागरिकों के साथ उत्तराखंड की सोभिका परमार भी दिल्ली पहुंची। इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के दो नागरिकों की सकुशल स्वदेश वापसी हुई थी। इजरायल से भारतीयों को लेकर विशेष विमान शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इनमें देहरादून की सोभिका परमार भी शामिल थीं, जिनका ससुराल मेरठ (उप्र) में है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सोभिका को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।

 

सकुशल वापसी के बाद सोभिका ने सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर वह अपनी ससुराल मेरठ के लिए रवाना हो गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इजरायल से लौटने वाले राज्य के नागरिकों को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। राज्य के नागरिकों के लिए दिल्ली में उत्तराखंड सदन में आने, खाने और फिर उन्हें गंतव्य तक भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम के माध्यम से व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें