
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क, पेयजल, विद्युत, धार्मिक पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 36 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत छह नई ग्रामीण सड़क योजनाओं के लिए 23.86 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित अश्ववंशीय पशुओं के बीमा को 1.05 करोड़ रुपये राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने तामली क्षेत्र की लिफ्ट पेयजल योजना के लिए 14.57 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हुए चालू वित्तीय वर्ष में एक करोड़ रुपये अवमुक्त करने का अनुमोदन किया है।
वहीं चंपावत जिले के बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में खराब मोटर मार्गों एवं नालियों के निर्माण के लिए भी एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में 10 हाईमास्ट लाइट लगाने हेतु 29.32 लाख रुपये, विकासखंड दुगड्डा में महाबगढ़ मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.69 करोड़ रुपये तथा हरबर्टपुर स्थित उदिया खाला क्षेत्र में सुरक्षा दीवार एवं पुलियों के निर्माण के लिए 97.79 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों के सुंदरीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये तथा यमकेश्वर क्षेत्र के देवीखाल स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के विकास के लिए 72.67 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में 220/33 केवी विद्युत स्टेशन स्थापना परियोजना के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने किच्छा क्षेत्र में डा भीमराव आंबेडकर पार्क एवं तालाब के सुंदरीकरण तथा भिकियासैंण स्थित राजा हरूहीत मंदिर के जी
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल गांव में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का नाम पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुंडीर के नाम पर स्व. दीपक पुंडीर सामुदायिक भवन रखे जाने को स्वीकृति प्रदान की है










