बिग ब्रेकिंग:- PM नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने यमुनोत्री धाम में किए दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई पंकज मोदी ने यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल सहित 12 सदस्यीय दल भी धाम के दर्शन को पहुंचा हुआ था।

 

शनिवार को दल के धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न कराई। दर्शन के बाद पंकज मोदी ने तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा मार्ग और श्रद्धालुओं को

 

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से यमुनोत्री पैदल मार्ग से जुड़ी समस्याओं और लंबे समय से प्रस्तावित रोपवे परियोजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

 

स्थानीय स्तर पर यात्रा को और सुगम एवं सुरक्षित बनाने के सुझावों पर भी चर्चा हुई। यात्रा के दौरान पंकज मोदी का कार्यक्रम पूरी तरह सादगीपूर्ण रहा।

उन्होंने सामान्य श्रद्धालुओं की तरह यात्रा पूरी की और दर्शन के उपरांत वापस लौट गए। उनके साथ आए दल ने भी धाम की धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।
यमुनोत्री धाम में उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें