बिग ब्रेकिंग:- धामी कैबिनेट बैठक आज, भू-कानून में संशोधन समेत आएंगे कई अहम प्रस्ताव

उत्तराखंड में विधानसभा के बजट सत्र के बीच बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें भू-कानून में संशोधन संबंधी विधेयक समेत कई अहम प्रस्ताव आने की संभावना है।

 

राज्य सरकार लगातार भू-कानून को और सख्त बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए इसी विधानसभा सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा अन्य रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखने के प्रस्ताव आने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें