
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में आज सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की।
सीएम धामी ने उनसे मामले में निष्पक्ष जांच के लिए कहा। रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।
साथ ही केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। कहा कि हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
ADVERTISEMENTS











