Big breaking :-यहां देखते ही देखते एक स्कूटी सहित दो कार बनी आग का गोला

 

यहां देखते ही देखते एक स्कूटी सहित दो कार बनी आग का गोला

 

एक स्कूटी सहित दो कार बनी आग का गोला,चंद मिनटो में तीनों गाड़ियां हुई जलकर खाक।
ऋषिकेश– ऋषिकेश में नटराज मार्ग पर एक चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। लेकिन जलती स्कूटी सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराई। जिससे दोनों कारों में भी भयंकर आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्कूटी और दोनों कारों पर लगी आग को बुझाया। जब तक आग बुझी तब तक तीनों वाहन जलकर खाक हो गए।

 

 

 

 

बता दे कि आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक स्कूटी सवार नटराज की ओर जा रहा था। अचानक चलती स्कूटी में आग लग गई। किसी तरह स्कूटी सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। लड़खड़ाती हुई स्कूटी सड़क किनारे खड़ी दो कारों से जा टकराई। जिससे दोनों कारों ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते दोनों कार आग का गोला बन गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल और फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों वाहनों में लगी आग को बुझाया। जब तक आग बुझी तब तक तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि एक कार के ड्राइवर का पैर भी झुलस गया है। जिसे अस्पताल भेजा गया है।










ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें