Big breaking :-बद्रीनाथ सीट से बीजेपी का प्रत्याशी बनने के बाद सुनिए क्या बोले राजेंद्र भंडारी

 

चमोली: बद्रीनाथ विधान सभा उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश मैंखुरी ने कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारी के साथ एक बैठक आहुत की बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बद्रीनाथ उप चुनाव को भी पार्टी पूरी मेहनत और लगन के साथ लड़ेगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलवाएगी।

 

इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी के खिलाफ काम करेगा उसे पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय संगठन द्वारा लिया जाएगा।

 

: इस दौरान बद्रीनाथ उप चुनाव से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर वे विकास करना चाहते हैं , विपक्ष में रहते हुए आम जनमानस के लिए विकास संबंधी कार्य नहीं कर पा रहे थे, अगर बद्रीनाथ की जनता उन्हें सत्ता पक्ष के साथ खड़े होने के लिए इस उप चुनाव में जीत करवाती है तो वह जनपद चमोली में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों के लिए सरकार के साथ मिलकर जनता को लाभ पहुंचाएंगे

 

जिला अध्य्क्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि उप चुनाव को लेकर योजना है कि हर शक्ति केंद्र पर प्रभारी, बूथ स्तर पर पूरी मेहनत से भाजपा प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करेंगे। जिला के प्रभारी मंत्री पूरे चुनाव में मौजूद रहेंगे।
20 को नामांकन,

 

 










ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें