
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री ने लिखा कि नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
