Big breaking :-पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से मिले सीएम धामी लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण श्री मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने श्री जोशी से उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

सीएम धामी बोले

भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हम सभी के मार्गदर्शक ‘पद्म विभूषण’ आदरणीय श्री मुरली मनोहर जोशी जी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड के विकास, पर्यावरण संरक्षण व अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन भी मिला।










ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें