Big breaking :-दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार। हरिद्वार में फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। जिले के रूड़की के इकबालपुर फाटक के पास बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को है। वह अपने दादा जगतसिहं के साथ अपनी शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गौरव पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया।

गोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।










ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें