Big breaking :-उत्तराखंड में आज से 12 मई तक झमाझम बारिश के आसार, देहरादून, हल्द्वानी में बादल छाने से तापमान गिरा

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 मई यानि से लेकर 12 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है. जिससे जंगलों की आग बुझ सकती है और जो वन विभाग और दमकल कर्मियों के लिए राहत की खबर है. जानकारी के मुताबिक आज कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. प्रदेश में लगभग एक महीने से गढ़वाल और कुमाऊं के जंगल धड़क रहे हैं. अब तक सैकड़ों हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है. मौसम विज्ञान ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल, देहरादून,पौड़ी गढ़वाल,पिथौरागढ़, बागेश्वर,अल्मोड़ा और चंपावत में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें