Big breaking :-उत्तराखंड बीजेपी की कार्यसमिति देहरादून में, ये केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल, 1200 कार्यकर्ताओ को बैठक का न्योता

:-उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर लोकसभा चुनावों के बाद उत्तराखंड बीजेपी की पहली कार्यसमिति की बैठक देहरादून मे होने जा रही है

 

 

जी हा 14 और 15 जुलाई क़ो उत्तराखंड बीजेपी देहरादून मे अपना मंथन करने जा रही है जिसमे केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहें मनोहर लाल खटटर भी आएंगे बड़ी बात है कि लगभग 1200 कार्यकर्ता इस बड़ी बैठक मे शामिल होंगे

 

 

 

जिसमे मंडल स्तर तक के पदाधिकारी इस बैठक मे शामिल रहेंगे बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी के अनुसार इस बैठक मे लोकसभा चुनावों के साथ उपचुनावों की भी समीक्षा होगी और प्रदेश मे किस प्रकार से बीजेपी के कार्यक्रम तय होने है इसपर चर्चा होगी

ये बैठक ग्राफिक एरा  संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित हो सकती हैं

 










ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें