भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान, दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को ठहराया जिम्मेदार

NewsHeight-App

 

भाजपा के पूर्व विधायक का विवादित बयान, दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को ठहराया जिम्मेदार

 

उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया है। भाजपा के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने विवादित बयान दे दिया है जिससे उन पर जमकर निशाना साधा जा रहा है। हरभजन सिंह चीमा ने दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के पीछे महिलाओं के पहनावे को जिम्मेदार ठहराया है।

 

पूर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महिला व छात्राओं के प्रति बढ़ रही घृणित सोच को भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बढ़ने के पीछे कहीं न कहीं महिलाओं द्वारा पश्चिमी सभ्यता का पहनावा जिम्मेदार है। जबकि महिलाओं को हमारे देश की संस्कृति व सभ्यता के अनुरूप वस्त्र धारण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, कि उन्हें अपने परिवार की महिलाओं व बालिकाओं को भारतीय संस्कृति के मुताबिक वस्त्र धारण कराना चाहिए

 

बीजेपी के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा का एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ये पत्र महिलाओं को लेकर है, जिसमे उन्होंने कहा है कि महिलाओं के कम कपड़े पहनने की वजह से ही उनके साथ गलत घटनाएं हो रही हैं। इस बयान को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने नाराजगी जताई है और बीजेपी और हरभजन सिंह चीमा के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है।

 

 

उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है। वहीं बीजेपी इस मुद्दे पर बैकफुट पर आ गई है। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि अभी उनको इस बयान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस बयान से अलग भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने को लेकर काफी कार्य किए हैं।

 










ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें